यूपी के वाराणसी में गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान... आसमान में दिखेगा वायुसेना का शौर्य
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वीओ - काशी की धरती... गंगा की लहरें... और आसमान में भारतीय वायुसेना का दमखम... 25 अक्टूबर को वाराणसी का नमो घाट एक ऐतिहासिक नजारे का गवाह बनने जा रहा है... भारतीय वायुसेना अपनी 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यहां भव्य एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026 का आयोजन करेगी... ‘विंग्स ओवर गंगेज’ थीम पर होने वाले इस एयर शो में वायुसेना की ताकत, तकनीक और हवाई कौशल की झलक देखने को मिलेगी... मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में एयर वाइस मार्शल पीवीएस नारायण ने इस भव्य आयोजन की विस्तृत जानकारी दी...
बाइट - पीवीएस नारायण, एयर वाइस मार्शल
वीओ - एयर वाइस मार्शल पीवीएस नारायण ने बताया कि आयोजन के जरिए काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भारतीय वायुसेना की आधुनिक एयरोस्पेस क्षमताओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा... गंगा और काशी के ऐतिहासिक क्षितिज की पृष्ठभूमि में वायुसेना के विमान अपनी गति, सटीकता, कौशल और सामूहिक तालमेल का प्रदर्शन करेंगे।
बाइट - पीवीएस नारायण, एयर वाइस मार्शल
वीओ - इसके साथ ही तेजस, सुखोई-30 एमकेआई, राफेल और हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड सहित विभिन्न विमानों के प्रदर्शन की योजना है... यह आयोजन सिर्फ हवाई करतबों तक सीमित नहीं रहेगा... बल्कि को आधुनिक तकनीक, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के अवसरों से परिचित कराने का भी माध्यम बनेगा... ताकि युवा भारतीय वायुसेना से जुड़कर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित हों...