यूपी के वाराणसी कैंटोनमेंट में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वाराणसी के कैंटोनमेंट इलाके में पिछले कुछ समय से दहशत का कारण बने तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। सोमवार को बंगला नंबर 61 में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार अभियान चला रही थी।
इसके तहत कैंटोनमेंट क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। साथ ही तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए कई जगह पिंजरे लगाए गए थे। पूरे अभियान के दौरान आम लोगों और वन्यजीव की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया।प्रभागीय वनाधिकारी निधि चौहान ने बताया कि बंगला नंबर 61 में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया है।
तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने के बाद सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। दिशा-निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।वन विभाग ने स्थानीय लोगों से घटनास्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की है।
बाइट – निधि चौहान, डीएफओ, वाराणसी
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर वाराणसी कैंटोनमेंट में कैद हुए तेंदुए के बारे में है, जिसे वन विभाग की टीम ने पिंजरे में बंद कर लिया है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि शहर के बीचों-बीच एक जंगली जानवर का रहना सुरक्षा के लिये खतरा पैदा करता है, और उसकी गिरफ्तारी से स्थानीय निवासियों को राहत मिली है। आम जनता पर इसका असर यह है कि अब क्षेत्र में वन्यजीवों के साथ सह-अस्तित्व की नई चुनौतियाँ सामने आई हैं, और लोगों को वन विभाग के साथ मिलकर शिकार और संरक्षण के नियमों का पालन करना होगा।