व्यापार

यूपी के वाराणसी के नमो घाट पर वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर हुआ भव्य एयर शो

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के वाराणसी के नमो घाट पर वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर हुआ भव्य एयर शो

वीओ - वाराणसी में भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य एयर शो का समापन हो गया... एयर शो के तीसरे और अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो घाट पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन में शिरकत की... इस दौरान पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई मंत्री मौजूद रहे...

इस बार एयर शो की थीम रही ‘विंग्स ओवर गंगा’, जिसने काशी के आसमान में भारतीय वायुसेना के शौर्य, साहस और सामर्थ्य की अद्भुत तस्वीर पेश की... आसमान में गरजते लड़ाकू विमानों और पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया...

वीओ - वहीं, नमो घाट पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने वाराणसी में भव्य रोड शो किया... पीएम के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों का हुजूम देखने को मिला...रोड शो के दौरान पारंपरिक लोक नृत्य के जरिए पीएम मोदी का अभिनंदन किया गया... पीएम मोदी के काफिले पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई... रोड शो के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला... पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया... एयर शो में शामिल होने से पहले पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद स्थित खुचवां गांव में अरविंद लिमिटेड की नई गार्मेन्ट एवं अपैरल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन किया...

ग्राफिक्स इन -

हेडर - वाराणसी में नई गार्मेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन

  • इस फैक्ट्री में स्पोर्ट्सवियर, इनरवियर, शर्ट, टी-शर्ट और जींस जैसे परिधानों का निर्माण किया जाएगा
  • यहां तैयार उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचेंगे
  • (जिससे ) पूर्वांचल के औद्योगिक विकास और यूपी के टेक्सटाइल इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी
  • (इससे ) औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे
  • करीब 100 से 150 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित हुई है यह यूनिट
  • नेशनल हाईवे-19 के किनारे सात एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली है फैक्ट्री
  • महिला-प्रधान यूनिट से महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा

ग्राफिक्स आउट -

वीओ - अरविंद लिमिटेड की नई गार्मेन्ट एवं अपैरल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के उद्घाटन के अवसर पर पीएम मोदी ने यहां की ट्रेंड महिलाओं से बातचीत भी की... पीएम मोदी से संवाद के बाद महिलाओं की क्‍या कुछ प्रतिक्रिया सामने आई है, वो भी आपको सुनवाते हैं -

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर वाराणसी के नमो घाट में आयोजित भव्य एयर शो के समापन के बारे में है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया। यह विषय वायुसेना की उपलब्धियों और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश की सैन्य क्षमताओं को दर्शाती है और नागरिकों में राष्ट्रीय गर्व की भावना जगाती है। आम जनता पर इसका असर मनोबल बढ़ाने, पर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।