यूपी के वाराणसी के नमो घाट पर 'Wings Over Ganges' एयर शो का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वीओ - गंगा की लहरें... काशी का आसमान... और आसमान में भारत की ताकत का ऐलान... नजारा ऐसा कि हर नजर ठहर गई... हर दिल गर्व से भर गया... मौका था वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित 'Wings Over Ganges' एयर शो का... जहां भारतीय वायुसेना के जांबाजों ने अपने शौर्य, साहस और अदम्य पराक्रम से हर किसी का दिल जीत लिया...
एयर शो के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस भव्य आयोजन के साक्षी बने... उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे... नमो घाट से जब पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना की ताकत को करीब से देखा... तो आसमान में गरजते विमानों के साथ घाटों पर मौजूद लोगों का उत्साह भी सातवें आसमान पर पहुंच गया...
लड़ाकू विमानों के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी ने हाथ के इशारे से जय हिंद का अभिवादन किया... तो तालियों और उत्साह से माहौल गूंज उठा...
वीओ - आसमान में जब सुखोई, राफेल और स्वदेशी तेजस जैसे लड़ाकू विमानों ने रफ्तार और हुनर का प्रदर्शन किया... तो काशी का आसमान हिंदुस्तान की हवाई ताकत का गवाह बन गया... एक के बाद एक हैरतअंगेज करतब... सटीक निशाना साधने जैसा अनुशासन... और पल भर में बदलती फॉर्मेशन... भारतीय वायुसेना के इन जांबाजों ने दिखा दिया कि आसमान की ऊंचाइयां भी उनके हौसलों के आगे छोटी हैं...
सुखोई-30 एमकेआई, राफेल, जगुआर, मिराज-2000, एलसीए तेजस और मिग-29 जैसे लड़ाकू विमानों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया... करीब सौ सैन्य विमानों और हेलीकॉप्टरों की भागीदारी वाले इस एयर शो में भारत की अदम्य ताकत, तकनीकी दक्षता और वायु सैनिकों के असाधारण कौशल की झलक देखने को मिली...
वीओ - एयर शो का सबसे आकर्षक नजारा तब देखने को मिला... जब सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने आसमान में शानदार फॉर्मेशन के जरिए तिरंगे के रंगों की छटा बिखेरी... लाल, सफेद और हरे रंगों की छटा... विमानों का बेजोड़ तालमेल और पलक झपकते ही बदलती उनकी दिशा... हर नजारा भारत की शान का पैगाम दे रहा था...
विमानों की सटीक टाइमिंग और बेहतरीन तालमेल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया... वहीं, सारंग, चिनूक और हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर ने भी अपनी संचालन क्षमता और सामरिक दक्षता का प्रदर्शन किया... गंगा के ऊपर आसमान में चल रहे इस रोमांचक प्रदर्शन को देखने के लिए नमो घाट ही नहीं, बल्कि आसपास के दूसरे घाटों और गंगा पार डोमरी घाट पर भी बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा...
कोई घाट की सीढ़ियों से आसमान की ओर निहारता नजर आया... तो कोई छतों से इस ऐतिहासिक नजारे को अपने कैमरे में कैद करता दिखा... कड़ी धूप के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ... विमानों की गर्जना के बीच भारत माता की जय के नारों ने पूरे माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया...भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का मकसद वायुसेना की क्षमता, कौशल और स्वदेशी ताकत को प्रदर्शित करना रहा...
इस आयोजन ने वायुसेना की शक्ति, स्वदेशी तकनीक और आधुनिक सैन्य क्षमताओं को प्रदर्शित करने के साथ ही नई पीढ़ी को देश के वीर जवानों के साहस और समर्पण से भी रूबरू कराया...