यूपीः वाराणसी में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे काशी, सीएम योगी के साथ वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्रीय रेल एवं सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अपने दौरे के दौरान रेल मंत्री रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं और स्टेशनों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही विकास कार्यों और यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लेंगे।
दौरे का मुख्य कार्यक्रम बनारस रेलवे स्टेशन पर आयोजित होगा। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वाराणसी से नई दिल्ली के लिए देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन में यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ रात में सफर करने का विकल्प मिलेगा।
वंदे भारत स्लीपर सेवा शुरू होने से वाराणसी और दिल्ली के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को नई सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की हैं।