देश

यूपी के वाराणसी ने स्वच्छता के मामले में देशभर में बनाई तीसरी पहचान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के     वाराणसी ने स्वच्छता के मामले में देशभर में बनाई तीसरी पहचान

नदी किनारे बसे शहरों की स्वच्छता रैंकिंग में वाराणसी ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया है... स्वच्छ सर्वेक्षण में मिली इस उपलब्धि को लेकर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है... उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में काशी के अस्सी घाट से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी... उस समय खुद फावड़ा चलाकर और झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया था... आज उसी अभियान का असर काशी की सड़कों, चौराहों और घाटों पर दिखाई दे रहा है...

लोगों का कहना है कि पहले शहर में जगह-जगह पान की पीक और गंदगी दिखाई देती थी... लेकिन अब लोगों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ी है... काशी के गंगा घाट पहले से ज्यादा साफ और सुंदर नजर आ रहे हैं... विश्व प्रसिद्ध घाटों की स्वच्छता और सुंदरता शहर की पहचान को और मजबूत कर रही है...

वहीं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का मानना है कि स्वच्छता के क्षेत्र में वाराणसी ने लंबा सफर तय किया है... हालांकि, इस उपलब्धि के साथ ही स्वच्छता को और बेहतर बनाने की जरूरत भी है... ताकि आने वाले समय में काशी देश के सबसे स्वच्छ शहरों में अपना स्थान बना सके...

बाइट-अशोक तिवारी, मेयर, वाराणसी नगर निगम

बाइट-दयाशंकर मिश्र, आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश

बाइट-नरसिंह दास, सभापति, नगर निगम वाराणसी

बाइट-पंडित शिवम शर्मा, निवासी, मणिकर्णिका घाट

बाइट-सी.पी. जैन, स्थानीय निवासी, वाराणसी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

वाराणसी, जो नदी किनारे बसे शहरों के बीच स्वच्छता में तीसरा स्थान हासिल कर रहा है, यह दर्शाता है कि सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्थानीय प्रयास कितने प्रभावी हो रहे हैं। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि बड़े शहरों के अलावा छोटे और मध्यम आकार के शहर भी स्वच्छता के मानक बढ़ा सकते हैं। इससे आम जनता को यह विश्वास मिलता है कि स्वच्छता केवल सरकारी पहल नहीं, बल्कि नागरिक सहभागिता से भी संभव है। यदि इस मॉडल को और शहरों में अपनाया जाए तो शहरी जीवन की गुणवत्ता में सुधार, स्वास्थ्य ज

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।