राजनीति

यूपी विधान परिषद के 11 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी विधान परिषद के 11 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है, मतदान शाम 4 बजे तक होगा। कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को छोड़कर प्रदेश के 72 जिलों में मतदान कराया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, चुनाव में कुल 14,81,310 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इसके लिए 2,697 मतदान स्थल बनाए गए हैं, जबकि 152 प्रत्याशी मैदान में हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, आगरा, मेरठ, वाराणसी और बरेली-मुरादाबाद शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में इनके अलावा गोरखपुर-फैजाबाद भी शामिल है। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए 11 प्रेक्षक, 1,041 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 456 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

मतदाताओं को पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। इसके विकल्प के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस सहित निर्धारित दस्तावेज मान्य होंगे। मतदान के बाद सीलबंद मतपेटियां रमाबाई रैली स्थल स्थित संग्रहण केंद्र पहुंचाई जाएंगी। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।