UP में आज से विशेष अभियान, वोटर लिस्ट में नाम या विवरण की गड़बड़ी, कराएं सही
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 21, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानि SSR के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और उसमें सुधार कराने का मौका है। प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर आज और कल 22 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी यानी बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम मे 4 बजे तक अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे।
नागरिक यहां 17 नवंबर को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम जांच सकेंगे। सूची में नाम नहीं होने पर फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण करा सकते हैं, जबकि नाम या अन्य विवरण में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। इसके अलावा नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 उपलब्ध रहेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने खास तौर पर युवाओं और महिलाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की है।
नागरिकों की सहायता के लिए मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क और जिला स्तर पर 1950 हेल्पलाइन भी सक्रिय रहेगी। यह विशेष अभियान 28 और 29 नवंबर को भी आयोजित किया जाएगा।
फाइल फोटो
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उत्तर प्रदेश सरकार ने मतदाता सूची में नामों और विवरणों की गड़बड़ी को सुधारने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है, जिसे संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) कहा जाता है। इस पहल के तहत, 21 और 22 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 10 बजे से 4 बजे तक मौजूद रहेंगे, ताकि नागरिक अपने नाम की जाँच कर सकें और आवश्यक बदलाव करवा सकें। यह कदम चुनावी प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और सटीकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि गलत सूची से मतदाता छूट सकते हैं। आम जनता को इससे सही पहचान और मतदान अधिकार सुनिश