राजनीति

UP Weather Today: अभी नहीं थमेगा बादलों का तांडव! यूपी में आज भी भीषण बारिश; इन जिलों में IMD का रेड अलर्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
UP Weather Today: अभी नहीं थमेगा बादलों का तांडव! यूपी में आज भी भीषण बारिश; इन जिलों में IMD का रेड अलर्ट

UP Weather Today: लगातार यूपी का मौसम बदल रहा है. लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को अब ठंड का एहसास होने लगा है.

बता दें कि यूपी की राजधानी में सितंबर में हुई बारिश ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. वहीं शनिवार को हनुमान सेतु इलाके में 200.8 mm बारिश रिकॉर्ड की गई.

मौसम विभाग के इतिहास में सितंबर में लखनऊ में यह सबसे ज़्यादा बारिश है.

साथ ही ये भी जान लें कि रविवार को भी 24 ज़िलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. चलिए जान लेते हैं कि यूपी के मौसम को लेकर मौसम विभाग का क्या कहना है?

लगातार हो रही बारिश मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलने का भी अनुमान है.

मौसम विभाग का कहना है कि, बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव की वजह से राजधानी में पिछले 50 घंटों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे लखनऊ में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया.

राज्य के ज़्यादातर ज़िलों में लोगों को सितंबर में नवंबर जैसी ठंड का अनुभव हो रहा है.

गलती किसी की, खामियाजा किसी को… Gurugram में ऑर्डर को लेकर विवाद, 30-40 डिलीवरी पार्टनर्स पहुंचे थाने, क्या है पूरा मामला?

इन इलाकों में होगी भीषण बारिश वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार को श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के ज़िलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

इसके अलावा देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

मदरसों में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’?

सुबह-सुबह अब मुस्लिम बच्चे गाएंगे राष्ट्रगान; CM बोले- हमारे लिए सनातन परंपरा सबसे पहले

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।