राज्य

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पश्चिमी यूपी में बदलेगा मौसम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पश्चिमी यूपी में बदलेगा मौसम

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। (UP Weather Today) मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 16 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) में कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी यूपी में इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। UP Weather Today: पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार 16 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश और गरज-चमक (Rain/Thundershowers) होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

(UP Weather Today) इसके बाद 17 अक्टूबर से प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम के मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। यानी 16 अक्टूबर के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। 17 से 21 अक्टूबर तक पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों के लिए मौसम विभाग ने मुख्यतः शुष्क मौसम का पूर्वानुमान दिया है।

तेज हवा के साथ बिजली गिरने की संभावना पश्चिमी यूपी में 16 अक्टूबर को मौसम खराब होने के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं, जो झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं, चलने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है।

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए 16 अक्टूबर को मौसम विभाग (UP Weather Today) ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक पश्चिमी और पूर्वी दोनों यूपी के लिए भी कोई मौसम चेतावनी नहीं दी गई है। पिछले 24 घंटे में पश्चिमी यूपी में बारिश मौसम विभाग की 15 अक्टूबर की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहा।

हालांकि, 08:30 बजे तक 1 सेंटीमीटर या उससे अधिक बारिश किसी स्थान पर दर्ज नहीं हुई। 14 अक्टूबर को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम (UP Weather Today) तापमान फतेहपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 15 अक्टूबर को सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई में 19 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी लखनऊ (Lucknow Weather) में 16 अक्टूबर की सुबह तक मौसम मुख्यतः साफ रहने के बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। (UP Weather Today) मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 15 अक्टूबर को लखनऊ एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 21 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी दोनों यूपी के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।