राज्य

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

UP Weather Today : उत्तर प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में अगले 24 घंटे बारिश-आंधी का अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया अब उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसके दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर आने से यूपी के कई जिलों में भारी बारिश हुई है।

कई जिलों में बारिश ( UP Rain Alert ) और खराब मौसम का असर देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश पूर्वी यूपी के लखीमपुर खीरी में 34 सेमी, सीतापुर में 27 सेमी, बहराइच में 24 सेमी और बांदा में 23 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं पश्चिमी यूपी के हमीरपुर में 21 सेमी, जबकि महोबा और शाहजहांपुर में 19-19 सेमी तक बारिश हुई।

पूर्वी यूपी के इन जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट बहराइच, फर्रुखाबाद, गोंडा, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, खीरी, श्रावस्ती, उन्नाव, सीतापुर और कन्नौज में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पश्चिमी यूपी में तेज हवाओं के साथ आंधी की आशंका बदायूं, बरेली, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर और मुरादाबाद में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में बिजली कड़कने और आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है। कई जिलों में अचानक बाढ़ का भी खतरा मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए यूपी के कई जिलों में अचानक बाढ़ की कम से मध्यम चेतावनी जारी की है। लोगों को नदियों, नहरों और पानी वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।