यूपीः योगी सरकार पुलिसकर्मियों को देगी बड़ी सौगात!
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिसकर्मियों के कल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं। इनमें पीएसी की वर्दी में बदलाव, बदायूं में महिला पीएसी बटालियन की स्थापना और पुलिसकर्मियों के पौष्टिक आहार भत्ते में वृद्धि शामिल है। वर्ष 2021 में पौष्टिक आहार भत्ते में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद से इसमें कोई वृद्धि नहीं हुई है।
पीएसी की नई वर्दी में सेना और BSF की तर्ज पर कैमोफ्लाज पैटर्न अपनाने पर भी विचार किया जा रहा है। पुलिस स्मृति दिवस का मुख्य कार्यक्रम लखनऊ पुलिस लाइन में शाम 3:45 बजे आयोजित होगा। मुख्यमंत्री कर्तव्य निर्वहन के दौरान बलिदान देने वाले छह पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके परिजनों को सम्मानित करेंगे।
इनमें ग्रेटर नोएडा के अग्निकांड में बलिदान देने वाले फायर सर्विस चालक तीर्थपाल सिंह, फायरमैन रोहित यादव और जालौन के चार पुलिसकर्मी शामिल हैं।