राजनीति

उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी.

जोसेफे विजय ने राम नवमी के दिन मदुरंतकम और धारापुरम के लिए कल्याकाणी पैकेज की घोषणा की है. इन दोनों विधानसभा पर हाल ही में हुए उपचुनाव में टीवीके ने जीत हासिल की है.

यह पैकेज ग्रामीण और शहरी विकास को बढ़ाने के लिए शुरू की गई है. इस पहल में कई क्षेत्र शामिल हैं.

इसमें नया सरकारी कॉलेज खोलने से लेकर किसानों के लिए बड़े कोल्ड स्टोरेज बनाने तक की योजनाएं शामिल हैं.

चंगलपट्टू जिले के मदुरंतकम में इन योजनाओं को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.

वहीं ,तिरुप्पुर जिले के धारापुरम विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी कावेरी पेयजल परियोजना की घोषणा की गई है.

इन दोनों एससी (अनुसूचित जाति) के लिए आरक्षित दोनों सीटों पर विजय की टीवीके ने जीत दर्ज की है.

मदुरंतकम से पार्टी के कैंडिडेट मरगथम कुमारवेल ने 74,048 वोट पाकर जीत हासिल की है.

उन्होंने डीएमके के आई परांथमैन और एआईएडीएमके के एस कनिथा संपथ को हराया है.

वहीं, धारापुरम में टीवीके के उम्मीदवार पी. सत्यभामा को 66,841 वोट मिले हैं.

उन्होंने डीएमके के एस सुगन्या और एआईएडीएमके के के. भानुमति को पीछे छोड़ दिया.

धारापुरम में कई घोषणाएं

धारापुरम के लिए कई घोषणाएं हुई हैं, इस में कावेरी संयुक्त जल आपूर्ति योजना भी शामिल है. यह योजना 1439 करोड़ रुपये की है.

इसका उद्देश्य 1200 से ग्रामीण बस्तियों में पीने के पानी की समस्या दूर करना है. इसके अलावा धारापुरम में लोगों को जमीन के पट्टे दिए जाएंगे. नहरों के जीर्णोद्धार का बड़ा काम किया जाएगा.

सीएम विजय ने अपने बयान में कहा है कि इससे तिरुप्पुर जिले के हर कोने तक साफ पीने का पानी पहुंच सकेगा.

जिले की कुल 2,455 ग्रामीण बस्तियों में से 1,223 बस्तियां पहले से मौजूदा योजनाओं के दायरे में आती हैं.

इसके तहत धरपुरम, कांगेयम, कुंडादम, पोंगलुर और वेल्लाकोइल पंचायत यूनियनों, मुलानुर की सात ग्राम पंचायतों और पल्लादम की 17 ग्राम पंचायतों में आने वाली 1232 ग्रामीण बस्तियों को पीने के पानी का बुनि

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।