अपराध

उपराजधानी दुमका में छठ महापर्व की तैयारियां जारी, श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम ट्रैफिक व्यवस्था

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उपराजधानी दुमका में छठ महापर्व की तैयारियां जारी, श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम ट्रैफिक व्यवस्था

उपराजधानी दुमका में छठ महापर्व की तैयारियां जारी, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा और पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने लिया छठ घाटों का जायजा, उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश, पुलिस अधीक्षक ने कहा- श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम ट्रैफिक व्यवस्था।

Short Headline: उपराजधानी दुमका में छठ महापर्व की तैयारियां जारी, श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम ट्रैफिक व्यवस्था

छठ पर्व तैयारी, दुमका, नीरद

दुमका में छठ की तैयारियां तेज डीसी और एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण

खूंटाबांध, बड़ा बांध, रसिकपुर छठ घाटों का लिया जायजा

साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

एंकर लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर उपराजधानी दुमका में तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ घाटों की साफ-सफाई और सजावट के साथ जिला प्रशासन भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा है। इसी कड़ी में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा और पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 1 दुमका में छठ महापर्व को लेकर आस्था और भक्ति का माहौल है। विभिन्न छठ पूजा समितियां घाटों की सफाई और व्यवस्था को अंतिम रूप देने में लगी हैं। इसी बीच उपायुक्त अभिजीत सिन्हा और पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने खूंटाबांध, बड़ा बांध, रसिकपुर, दुधानी तालाब और पुसारो नदी स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने अधिकारियों को पूजा समितियों के साथ समन्वय बनाकर घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।

बाइट- अभिजीत सिन्हा, उपायुक्त, दुमका

वीओ 2 छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। प्रमुख छठ घाटों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ नियमित पुलिस पेट्रोलिंग और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। वहीं, श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाने के लिए विशेष ट्रैफिक प्रबंधन भी किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि छठ महापर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

बाइट- पीतांबर सिंह खेरवार, पुलिस अधीक्षक, दुमका

अंतिम वीओ निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का प्रयास है कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल में पूजा-अर्चना का अवसर मिले।

दुमका से आर.के.नीरद की रिपोर्ट।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

छठ महापर्व, जिसे छठा पर्व भी कहा जाता है, दुमका उपराजधानी में मनाया जाने वाला एक प्रमुख धार्मिक आयोजन है, जिसमें श्रद्धालु सूर्य के चरणों में स्नान करते हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए हैं, जिससे आयोजन सुगम और सुरक्षित रहेगा। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा क्योंकि सड़क यातायात में भीड़ कम होगी, दुर्घटनाओं का जोखिम घटेगा, और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा स्थल पहुँच पाएंगे, जिससे धार्मिक उत्सव

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।