देश

उपराष्ट्रपति से लेकर CM विजय तक..., काव्या-अनिरुद्ध के रिसेप्शन में जुटीं बड़ी राजनीतिक हस्तियां

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उपराष्ट्रपति से लेकर CM विजय तक..., काव्या-अनिरुद्ध के रिसेप्शन में जुटीं बड़ी राजनीतिक हस्तियां

चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन में दक्षिण भारत के तमाम शीर्ष राजनेता एक छत के नीचे नजर आए.

इस हाई-प्रोफाइल समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी.

राधाकृष्णन के साथ-साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री और अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां पहुंचीं.

यह भव्य रिसेप्शन 11 नवंबर को ग्रीस में हुई इस कपल की शादी के 10 दिन बाद रखा गया था. समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नवदंपति और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन भी इस समारोह में पहुंचे.

तमिलनाडु की सियासत के धुर विरोधी माने जाने वाले नेता भी इस आयोजन में एक साथ दिखाई दिए.

डीएमके चीफ और पूर्व सीएम एमके स्टालिन, विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन और एआईएडीएमके (AIADMK) महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी भी यहां पहुंचे.

Chennai, Tamil Nadu: Telangana CM Revanth Reddy and Keralam CM V. D.

Satheesan attend the wedding reception of music composer Anirudh Ravichander and Sunrisers Hyderabad CEO Kavya Maran. https://t.co/Q4DebsFUsp

IANS (@ians_india) November 21, 2026

इसके अलावा द्रविड़ कड़गम के अध्यक्ष के.

वीरमणि, मक्कल नीधि मय्यम (MNM) के प्रमुख कमल हासन और सीपीएम के पूर्व राज्य सचिव के. बालकृष्णन, एक्टर रजनीकांत भी मौजूद रहे.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, डीएमके प्रतिनिधिमंडल में महासचिव दुरईमुरुगन, सांसद कनिमोझी और ए. राजा के साथ-साथ पूर्व मंत्री के.एन. नेहरू, एम.आर.के.

पन्नीरसेल्वम, रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

<img src="https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/11/21/c7a5b7603c4439361aa4cdcde25ff840

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।