उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 10 अक्टूबर को आएंगे देवघर, सैन्य संपर्क मेला सह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में होंगे शामिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 10 अक्टूबर को आएंगे देवघर, सैन्य संपर्क मेला, स्वास्थ्य शिविर और एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने तैयारियों की समीक्षा की।
Short Headline: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 10 अक्टूबर को आएंगे देवघर, सैन्य संपर्क मेला सह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में होंगे शामिल
05 अक्टूबर, देवघर: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का 10 अक्टूबर को देवघर दौरा प्रस्तावित है जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अपने दौरे के क्रम में उपराष्ट्रपति देवघर में आयोजित सैन्य संपर्क मेला सह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा उपराष्ट्रपति देवघर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लेंगे।
देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने आज उप राष्ट्रपति के प्रस्तावित देवघर आगमन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन से जुड़े तमाम बिंदुओं की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च मानकों के अनुरूप पूर्ण करने का निर्देश दिया।