उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति तथा जिला स्तरीय ड्रग डिमांड रिडक्शन कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 16, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश): उपायुक्त किरण भड़ाना की अध्यक्षता में आज बचत भवन में जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, नशे के दुरुपयोग की रोकथाम, उपचार एवं पुनर्वास, जनजागरूकता तथा विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही कार्रवाइयों की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार बहुआयामी रणनीति के तहत प्रभावी कदम उठा रही है।
ऐसे में जिला प्रशासन भी पुलिस तथा सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से जहां नशा तस्करों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई कर रहा है, वहीं व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बैठक में एनडीपीएस अधिनियम के मामलों में संलिप्त पाए गए 11 सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध की गई विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की भी समीक्षा करते हुए कहा कि आठ कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि तीन अन्य के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने संबंधित विभागों को नियमानुसार समयबद्ध ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही नशा तस्करी में संलिप्त लोगों द्वारा अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र ठोस कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की प्रशंसा की तथा कहा कि पुलिस की ठोस कार्रवाई के चलते जिले में प्रतिदिन नशा तस्करी में संलिप्त लोगों को पकड़ा जा रहा है।
साथ ही नशा तस्करों की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए जिला पुलिस ने बेहतर कार्य किया है। किरण भड़ाना ने ग्रामीण स्तर तथा शिक्षण संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने जिला स्तर के सभी अधिकारियों से स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए नियमित जागरूकता कार्यक्रम, संवाद सत्र तथा सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने को भी कहा, ताकि विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया जा सके।
इस दौरान उन्होंने जिले में स्थापित किए जा रहे नशा मुक्ति केंद्र की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में निजी क्षेत्र में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों की भी समीक्षा की गई। इसके उपरांत उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) एवं राष्ट्रीय नशा मांग न्यूनीकरण कार्ययोजना (एनएपीडीडीआर) के अंतर्गत नशे की रोकथाम, जनजागरूकता, पहचान, उपचार, पुनर्वास तथा सामाजिक पुनर्स्थापन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय ड्रग डिमांड रिडक्शन कमेटी की बैठक की भी अध्यक्षता की।
बैठक में एनएपीडीडीआर के विभिन्न घटकों की जानकारी दी गई तथा वर्ष 2026-27 की जिला कार्ययोजना की समीक्षा की गई। कार्ययोजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में अब तक 16 नुक्कड़ नाटक, 72 जनसहभागिता एवं सामूहिक जागरूकता गतिविधियां तथा 16 जागरूकता एवं परामर्श शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इनके माध्यम से 2 लाख से अधिक युवाओं तक पहुंच बनाई गई है।
उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को ग्रामीण स्तर पर जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही युवा सेवाएं एवं खेल विभाग को युवाओं पर केंद्रित गतिविधियां आयोजित करने तथा नशा मुक्त जीवन की ओर बढ़ रहे लोगों को कौशल, रोजगार और आजीविका से जोड़ने पर बल दिया।
उपायुक्त ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि जिले में नशे की रोकथाम और नशा मुक्त समाज निर्माण की दिशा में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित हो सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान, अतिरिक्त उपायुक्त रूपिंदर कौर, एसडीएम राज कुमार, धर्मपाल, अर्शिया शर्मा, अभिषेक बरवाल, डीएसपी मदन धीमान, जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल सहित एम्स एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर बिलासपुर जिले में नशा तस्करी और नशे के दुरुपयोग को रोकने के लिए जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति और ड्रग डिमांड रिडक्शन कमेटी की समीक्षा बैठक के बारे में है। इस बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों की नशा नियंत्रण योजनाओं और कार्यों का समन्वय और प्रभावशीलता बढ़ाना है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि नशा तस्करी से सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है, और इसके नियंत्रण के लिए समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा, क्योंकि नशा नियंत्रण से अपराध घटेगा, स्वास्थ्य सेवाएँ बेह
🎙️ जनता का संदेश का मत
मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग से निपटने के लिए समन्वित प्रयास समाज को स्वस्थ भविष्य की ओर ले जाते हैं। जब हम एकजुट होकर नशा रोकथाम, उपचार और पुनर्वास पर ध्यान देते हैं, तो हर परिवार को नई उम्मीद मिलती है। इस दिशा में हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी चाहिए—जागरूकता बढ़ाकर, सहायता देकर और कानूनी रास्तों का सहारा लेकर। साथ मिलकर हम एक सशक्त, नशामुक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।