राज्य

उपायुक्त सोलन ने त्योहारों के मद्देनजर जिले में खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उपायुक्त सोलन ने त्योहारों के मद्देनजर जिले में खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

अक्तूबर 07, सोलन (हिमाचल प्रदेश): उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने त्योहारों के मद्देनजर जिले में खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वे जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति और सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने खाद्य पदार्थों, विशेषकर मिठाइयों और अन्य सामग्री की नियमित जांच के निर्देश दिए, ताकि लोगों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण के लिए कर्मचारियों की तैनाती और उचित मूल्य की दुकानों पर राशन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने गैस एजेंसियों को रूट चार्ट और सिलेंडरों के भार की नियमित जांच के निर्देश भी दिए। उन्होंने मिड-डे मील के राशन का समय पर निरीक्षण करने को कहा।

बैठक में उचित मूल्य की नई दुकानें खोलने के आवेदनों पर भी चर्चा हुई।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।