व्यापार

UPI पर MDR के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन:सहारनपुर में 2 अक्टूबर को 'नो UPI डे' मनाया, बोले- बढ़ेगा कारोबारियों पर आर्थिक दबाव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
UPI पर MDR के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन:सहारनपुर में 2 अक्टूबर को 'नो UPI डे' मनाया, बोले- बढ़ेगा कारोबारियों पर आर्थिक दबाव

सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार दोपहर एक बजे गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क में UPI पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के विरोध में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डिजिटल भुगतान पर शुल्क लगाने के प्रस्ताव के खिलाफ रोष जताया और सरकार से इसे वापस लेने की मांग की।

व्यापार मंडल ने 2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’ के रूप में मनाते हुए व्यापारियों से इस दिन UPI के जरिए लेन-देन नहीं करने का आह्वान किया। व्यापारियों का कहना है कि UPI रोजमर्रा के कारोबार का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त लागत लगने से व्यापारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित व्यवस्था में 2,000 रुपये से अधिक के निर्धारित P2M UPI लेन-देन पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू होगा। वहीं, 2,000 रुपये तक के भुगतान और निर्धारित छोटे व्यापारियों के लेन-देन शून्य MDR के दायरे में रहेंगे। सरकार की ओर से कहा गया है कि करीब 96 प्रतिशत P2M लेन-देन इससे प्रभावित नहीं होंग महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापारी पहले से ही बढ़ती व्यावसायिक लागत और कम होते मार्जिन के बीच कारोबार कर रहे हैं।

UPI पर MDR लागू होने से 2,000 रुपये से अधिक के प्रत्येक पात्र लेन-देन पर अतिरिक्त लागत जुड़ सकती है। इसका असर व्यापारियों के लाभांश पर पड़ने की आशंका है। महानगर महामंत्री पुनीत चौहान और कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी ने कहा कि व्यापारी ग्राहकों को नकद के साथ डिजिटल भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध करा रहे हैं।

UPI पर शुल्क लगने से डिजिटल भुगतान स्वीकार करने की लागत बढ़ सकती है। उन्होंने सरकार से व्यापारियों को इस अतिरिक्त बोझ से मुक्त रखने की मांग की। प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष संजय भसीन, संयोजक राजकुमार विज, प्रदेश मंत्री महेश नारंग, आईटी प्रदेश अध्यक्ष राजीव मदान, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक छाबड़ा, नीरज जैन, दीपक खेड़ा, विनित चौहान, पार्षद अनिल गुप्ता, मुकेश दत्ता, देवेंद्र सिंह चड्ढा, डॉ.

राजेश नारंग समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।