देश

UPI की सफलता भारत की बड़ी वित्तीय उपलब्धि: पीएम मोदी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
UPI की सफलता भारत की बड़ी वित्तीय उपलब्धि: पीएम मोदी

सितंबर 09, नई दिल्ली: ग्लोबल फिनटेक सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने UPI की सफलता को वित्तीय क्षेत्र में भारतीय उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले जब इसकी चर्चा होती थी तो कुछ लोग मज़ाक बनाते थे लेकिन आज UPI भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के 11 देशों में सेवाएं दे रहा है और वित्तीय समावेशन के नए रिकॉर्ड बना रहा है।

प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया की सफलता की कहानी को नए अध्याय की ओर बढ़ता बताया। उन्होंने फिनटेक कंपनियों से साइबर सिक्योरिटी मजबूत करने, एथिकल डेटा प्रोटेक्शन स्टैंडर्ड्स अपनाने, रेगुलेटर-इंडस्ट्री इनोवेशन इकोसिस्टम को बढ़ावा देने और फिनटेक कंज्यूमर प्रोटेक्शन इंडेक्स विकसित करने का आह्वान किया।

पीएम ने कहा कि फिनटेक ने स्पीड और स्केल पेमेंट में दिखाया है अब नॉन पेमेंट में ताकत दिखानी होगी, फिनटेक अन्य फाइनेंशियल सर्विस तक पहुंच बना सकता है।

फोटो: X/narendramodi

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।