उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने केंद्रीय स्वास्थ मंत्री नड्डा से की मुलाकात, मध्यप्रदेश की स्वास्थ सेवाओं एवं चिकित्सा शिक्षा को बेहतर बनाने के मुद्दे पर हुई गहन चर्चा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर। मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार को लेकर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। नई दिल्ली स्थित केंद्रीय मंत्री के निवास पर हुई इस सौजन्य भेंट में प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के विकास, स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार और आमजन को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने केंद्रीय मंत्री को प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श हुआ।
मुलाकात में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और शासकीय मेडिकल कॉलेजों के विकास के माध्यम से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।