अपराध

UPSC की अध्यक्षता करना मेरे लिए सौभाग्य की बात: डॉ. अजय कुमार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
UPSC की अध्यक्षता करना मेरे लिए सौभाग्य की बात: डॉ. अजय कुमार

अक्टूबर 03, नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC अपने गठन के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शताब्दी वर्ष मना रहा है। इसी क्रम में UPSC के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार ने डीडी न्यूज़ से विशेष बातचीत की।

विशेष बातचीत में डॉ. अजय कुमार ने UPSC के 100 वर्ष पूरे होने पर देशवासियों और आयोग से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि UPSC एक बड़ा परिवार है, जिसमें कई सिविल सर्वेंट दशकों से देश की सेवा कर चुके हैं। इनमें से कई अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि आने वाले समय में देश की सेवा करने वाले अधिकारी भी इस परिवार का हिस्सा बनेंगे।

UPSC चेयरमैन ने कहा कि आयोग की अध्यक्षता करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि UPSC एक ऐसा संस्थान है, जो सिविल सेवाओं के साथ-साथ देश की सशस्त्र सेनाओं के लिए भी योग्य उम्मीदवारों के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

डॉ. अजय कुमार ने कहा कि UPSC के माध्यम से चयनित उम्मीदवार देश की सेवा और नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालते हैं। उन्होंने आयोग की शताब्दी यात्रा, उसकी भूमिका और भविष्य की दिशा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की। बाइट: डॉ. अजय कुमार, चेयरमैन, UPSC(वीडियो कैप्शन: UPSC के 100 वर्ष पूरे होने पर चेयरमैन डॉ. अजय कुमार ने डीडी न्यूज़ से विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा कि UPSC एक बड़ा परिवार है, जिसमें कई सिविल सर्वेंट ने दशकों तक देश की सेवा की है। उन्होंने आयोग की भूमिका और भविष्य की दिशा पर भी चर्चा की।)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।