खेल

उरई में खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

लेखक: AIR Lucknow अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उरई में खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

उरई में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 29 से 31 अगस्त तक कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और अधिकारियों ने योगाभ्यास किया और खेल एकता का संदेश दिया।मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हुई हॉकी प्रतियोगिता में छह टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में इंदिरा स्टेडियम उरई की टीम ने जनता विद्या मंदिर को 2-0 से हराकर खिताब जीत लिया। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए।

A
AIR Lucknow

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।