अपराध

उरई में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे मिला, मैदा पैकिंग मिल में करता था काम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उरई में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे मिला, मैदा पैकिंग मिल में करता था काम

जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव दिखाई देने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बहराइच निवासी 25 वर्षीय कन्हैयालाल के रूप में हुई है।

मिल में मैदा पैकिंग का काम करता था जानकारी के अनुसार, कन्हैयालाल उरई में रहकर एक मिल में मैदा पैकिंग का काम करता था। शनिवार दोपहर कुछ लोगों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे पेड़ से उसका शव लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से जानकारी ली।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। साथियों और परिचितों से पूछताछ पुलिस कन्हैयालाल के साथ काम करने वाले लोगों और उसके परिचितों से भी जानकारी जुटा रही है।

जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना से पहले उसकी किन लोगों से बातचीत हुई थी और वह किन परिस्थितियों में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे पहुंचा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

कन्हैयालाल के दुखद निधन से यह स्पष्ट होता है कि संघर्षों का समाधान हिंसा से नहीं, संवाद और कानूनी मार्ग से होना चाहिए। जब कामकाजी जीवन में तनाव बढ़े, तो परिवार और समाज को सहारा देना चाहिए, न कि अलगाव। हमें एकजुट होकर ऐसे माहौल का निर्माण करना चाहिए जहाँ हर व्यक्ति सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे। यही समाज की वास्तविक शक्ति है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।