मनोरंजन

उर्फी जावेद को परेशान कर रहे सोसायटी के लोग, नहीं बनाने दे रहे रील्स, हुई तगड़ी बहसबाजी, Video

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
उर्फी जावेद को परेशान कर रहे सोसायटी के लोग, नहीं बनाने दे रहे रील्स, हुई तगड़ी बहसबाजी, Video

सोशल मीडया सेंसेशन और 'बिग बॉस ओटीटी 1' का हिस्सा रहीं उर्फी जावेद ने अपनी रेसिडेंशियल सोसायटी के लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्हें सोसायटी के लोगों द्वारा रील्स बनाने से रोका जा रहा है और परेशान किया जा रहा है.

इस चीज को लेकर उर्फी की सोसायटी मेंबर्स के साथ तगड़ी बहसबाजी भी हो गई.

उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके इसकी झलक दिखई और बताया कि आखिर उनके साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया जा रहा है?

उर्फी जावेद ने सोसायटी के लोगों पर लगाए आरोप

उर्फी जावेद सोशल मीडिया का एक चर्चित नाम है. सोशल मीडिया पर फैंस उनके कंटेंट और रील्स को काफी देखते हैं.

हालांकि एक्ट्रेस का कहना है कि उनकी हाउसिंग सोसायटी द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद वो रील्स नहीं बना पा रही है.

सोसायटी ने एक नया नियम निकाला है जिसके तहत कोई भी अपने घर में कंटेंट शूट नहीं कर सकता है.

उर्फी ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी सोसायटी कमिटी ने एक नया नियम निकाला है, मुझे परेशान करने के लिए. मैं अपने घर में कोई भी कंटेंट शूट नहीं कर सकती.

सोसायटी के मुताबिक कमर्शियल शूट की परमिशन नहीं है.

अगर मैं इसे अपलोड कर रही हूं तो ये ऑटोमैटिक कमर्शियल हो जाता है, क्योंकि इससे मुझे पॉपुलैरिटी मिल रही है. बहुत जल्दी सबके नाम और चेहरे के साथ पूरी स्टोरी बताऊंगी.'

उर्फी की हुई बहसबाजी, बोलीं- मैं रील बनाऊंगी

एक अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी में उर्फी ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी सोसायटी में किसी के साथ बहसबाजी होती हुई नजर आ रही है.

किसी व्यक्ति से उर्फी कह रही हैं, 'आप कैसे बोल रहे हो कि आप मेरे घर पर आने से लोगों को रोकोगे?' फिर सामने से कोई कहता है, 'किसी को आने से नहीं रोक रहे हैं अगर आप घर पर शूटिंग करोगे तो सोसायटी ने फैसला लिया है.' इसके बाद उर्फी ने कहा,

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।