भोपाल

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नवीन ‘ई-ऊर्जा भवन’ का किया भूमि-पूजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नवीन ‘ई-ऊर्जा भवन’ का किया भूमि-पूजन

भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्‍न सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को पारदर्शी, त्‍वरित और सूचना प्रौद्योगिकी आधारित बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ऊर्जा विभाग द्वारा प्रभावी कार्यक्रम बनाकर बेहतर अनुप्रयोग अमल में लाये जाने के अनुक्रम में मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का निर्मित होने वाला नवीन ई-ऊर्जा भवन प्रभावी भूमिका निभाएगा।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मंगलवार को बिजली नगर कॉलोनी गोविंदपुरा स्थित आस्था परिसर में मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के नवीन ई-ऊर्जा भवन के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग, निदेशक (वाणिज्य) सुधीर कुमार श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) डॉ.

राकेश शर्मा, मुख्य वित्तीय अधिकारी अखिलेश कुमार पाण्डे सहित सभी मुख्‍य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।