विदेश

US के Washington राज्य से सात मेयर का प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर पहुंचा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
US के Washington राज्य से सात मेयर का प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर पहुंचा

(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 12 अक्टूबर अमेरिका के वाशिंगटन राज्य के सात शहरों के मेयर का एक प्रतिनिधिमंडल भारत के साथ मजबूत संबंध और दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करने के उद्देश्य से एक सप्ताह की भारत यात्रा पर है। वाशिंगटन की सीनेटर टीना ओरवॉल के नेतृत्व में 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नयी दिल्ली, भुवनेश्वर और मुंबई का दौरा करेगा।

प्रतिनिधिमंडल की यह भारत यात्रा अपने आप में इस तरह की पहली यात्रा है। सिएटल स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने रविवार को सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अतुल्य भारत की सुखद यात्रा: वाशिंगटन राज्य के मेयर के पहले प्रतिनिधिमंडल का स्वागत। ’’ दूतावास ने कहा, ‘‘वाशिंगटन की सीनेटर टीना ओरवॉल के नेतृत्व में मेयर का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को सिएटल से भारत की अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुआ।

यह यात्रा 11 से 18 अक्टूबर तक होगी और इस दौरान प्रतिनिधिमंडल नयी दिल्ली, भुवनेश्वर और मुंबई जाएगा। ’’ प्रतिनिधिमंडल में केंट की मेयर डाना राल्फ, टुकविला के मेयर थॉमस मैकलियोड, इसाक्वा के मेयर मार्क मुललेट, मुकिल्टियो के जोसेफ मरीन, ड्यूपॉन्ट के रोनाल्ड जे.

फ्रेडरिक, यूनिवर्सिटी प्लेस के स्टेनली एल. के.

फ्लेमिंग और सी-टैक के मेयर मोहम्मद एगल शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल में ड्यूपॉन्ट के काउंसिल सदस्य जुगल ठाकोर, यूनिवर्सिटी प्लेस की कार्यवाहक मेयर डेनिस मैकक्लस्की, केंट के काउंसिल सदस्य टोनी ट्राउटनर और केंट के आर्थिक विकास निदेशक कर्ट हैनसन भी शामिल हैं। भारत के महावाणिज्य दूतावास ने प्रतिनिधिमंडल की सफल और समृद्ध यात्रा की कामना की। उसने उम्मीद जताई कि इस यात्रा से भारत और वाशिंगटन के बीच मजबूत संबंध, सार्थक आदान-प्रदान और दीर्घकालिक साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।