राजनीति

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 16 अक्टूबर को

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026 👁️ 13 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 16 अक्टूबर को

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्यों के लिए द्विवार्षिक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर, 2026 को समाप्त हो रहा है। आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन के लिए 29 सितंबर, 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी। 6 अक्टूबर, 2026 नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 9 अक्टूबर तक अभ्यर्थी अपने नाम वापस ले सकेंगे।

श्री रिणवा ने बताया कि 16 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार) को मतदान होगा। मतदान का समय प्रातः 9ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतगणना उसी दिन शाम 5ः00 बजे से प्रारंभ होगी। निर्वाचन प्रक्रिया को 19 अक्टूबर, 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए 25 नवम्बर, 2026 को जिन सदस्यांे का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, उसमें अरुण सिंह, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, नीरज शेखर, बृजलाल, प्रो. राम गोपाल यादव, रामजी, बी.एल. वर्मा, सीमा, डॉ. दिनेश शर्मा (11 सितंबर 2026 से रिक्त) तथा हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की गई है, जिसका उद्देश्य 25 नवंबर 2026 को समाप्त होने वाले कार्यकाल के बाद नए सांसदों का चयन करना है। यह कदम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह सीधे राज्य की राजनीतिक संरचना को प्रभावित करती है और जनता के प्रतिनिधित्व में बदलाव लाती है। आम जनता पर इसका असर चुनावी जागरूकता बढ़ाने, मतदाता भागीदारी में सुधार और नीतिगत निर्णयों में नई आवाज़ों के

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।