अपराध

उत्तर प्रदेश में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तर प्रदेश  में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदल दिए गए हैं। इसके साथ ही अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का भी तबादला किया गया है।वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

वहीं, गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ को गौतमबुद्ध नगर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। जबकि लखनऊ जोन के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस को वाराणसी का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।वहीं, अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.

गौरव ग्रोवर को इस पद से हटाकर मुरादाबाद का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। इन तबादलों के जरिए प्रदेश के कई बड़े पुलिस पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।