राजनीति

उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवारों के नाम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवारों के नाम

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडे, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है। इन नामों को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दी है।

द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा सीटों के लिए मतदान 16 अक्‍टूबर को होगा। इन चुनावों में उत्तर प्रदेश की दस और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के साथ पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव भी शामिल है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।