राजनीति

उत्तर प्रदेश आज 'उत्तम प्रदेश' बन चुका है- नितिन नवीन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तर प्रदेश आज 'उत्तम प्रदेश' बन चुका है- नितिन नवीन

सिंतबर 21, नई दिल्ली: मेरठ में भाजपा के शक्ति केंद्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज 'उत्तम प्रदेश' बन चुका है। उन्होंने कहा कि वर्षों से रुका हुआ विकास अब गति पकड़ चुका है और उत्तर प्रदेश लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।मेरठ में बीजेपी के शक्ति केंद्र सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा, कांग्रेस, बसपा और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा।

सीएम योगी ने कहा कि इन दलों ने देश को परिवारवाद की बीमारी दी और सत्ता को शोषण और परिवारवाद बढ़ाने का माध्यम बना दिया। सीएम योगी ने कहा कि समय के साथ राजनीति में ये सोच हावी होती गई कि किसी भी तरह अपना स्वार्थ पूरा किया जाए।उन्होंने कहा कि बीजेपी अकेली ऐसी पार्टी है जिसने व्यक्ति से ऊपर दल और दल से ऊपर राष्ट्र को रखा।

सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी की सोच है कि उसका सबकुछ देश के लिए है। उन्होंने विपक्षी राजनीति की 'मुझे क्या मिलेगा' वाली सोच का जिक्र करते हुए इसे 'मंथरा बुद्धि' बताया।

फोटो- भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।