देश

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तर प्रदेश: वाराणसी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी में आज अंतरराष्ट्रीय रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और उत्तर प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री भी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि नौवां राष्ट्रीय पोषण माह स्वस्थ और सशक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि यह अभियान हर मां के स्वास्थ्य, हर बच्चे के पोषण और हर परिवार की खुशहाली से जुड़ा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से गरीबों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हमारा आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ की भावना को जनभागीदारी के अभियान में बदलने की जरूरत है। लाभार्थियों के अनुभवों पर आधारित वीडियो भी दिखाया गया और केंद्रीय मंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशभर से आई आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

न्यूज़ में वाराणसी में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ की बात है, जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। यह कार्यक्रम पोषण जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि पोषण की कमी से लाखों बच्चों और महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याएँ बढ़ती हैं, और सरकार की पहल से इन समस्याओं पर ध्यान आकर्षित होता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि पोषण कार्यक्रमों के माध्यम से खाद्य सु

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।