राज्य

उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ खंड में 600 KM से अधिक पर लगेगा कवच 4.0

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ खंड में 600 KM से अधिक पर लगेगा कवच 4.0

सितंबर 20, नई दिल्ली: रेल परिचालन में सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए नई पहल की गई है। उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ खंड में 600 से अधिक रूट किलोमीटर पर कवच 4.0 लगाने को मंज़ूरी दे दी है। इस परियोजना की लागत 250 करोड़ रुपये से अधिक है। रेल मंत्रालय ने कहा कि स्‍वीकृत परियोजना खंड के चिन्हित शेष हिस्सों में कवच 4.0 का विस्‍तार करेगी।

इससे रेल परिचालन के लिए उपलब्‍ध सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत होगा। कवच देश में ही विकसित स्‍वचालित रेल संरक्षण प्रणाली है, जिसे परिचालन सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह प्रणाली खतरे के बिन्‍दु पर जरूरत के मुताबिक अपने-आप ब्रेक लगाकर सिग्नल पार करने से रोकने में सहायता करती है।

यह रेल के परिचालन पर निगरानी रखकर सुरक्षित यातायात में सहायक है। कवच 4.0 इस प्रणाली का सबसे नया और एडवांस्ड वर्जन है। इसे परिचालन फीडबैक और स्वतंत्र सुरक्षा आकलनों के आधार पर लगातार तकनीकी अपग्रेड के माध्यम से विकसित किया गया है।

FILE PHOTO

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।