उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चिन्यालीसौड़ में मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन
रीप परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रहीं भोजनालय का संचालन, स्थानीय स्तर पर रोजगार और आत्मनिर्भरता को मिल रहा बढ़ावा।
20 नवंबर 2026, उत्तरकाशी (चिन्यालीसौड़): मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विकासखंड चिन्यालीसौड़ में रीप परियोजना के अंतर्गत स्थापित ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन किया। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगुण बैरियर के पास स्थापित इस भोजनालय का संचालन सीता स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ने समूह की महिलाओं से संवाद कर उनके व्यवसाय और आमदनी की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के कारण यहां यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है। इसके अलावा स्थानीय लोग भी भोजन और स्नैक्स के लिए यहां पहुंचते हैं। अब उन्हें बड़े आयोजनों और अन्य अवसरों के लिए भी भोजन के ऑर्डर मिल रहे हैं।
समूह की महिलाओं ने बताया कि रीप परियोजना के सहयोग और बैंक ऋण की सहायता से उन्होंने इस व्यवसाय की शुरुआत की है। इससे उन्हें रोजगार के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।
परियोजना प्रबंधक ने बताया कि रीप परियोजना के तहत प्रदेशभर में इस तरह के वे-साइड ईटरी विकसित किए जा रहे हैं। इन्हें ‘हिमालयन भोजनालय’ नाम से संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यात्रियों को स्थानीय और पारंपरिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आजीविका को मजबूत करना है।
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, मुख्य विकास अधिकारी राहुल आनंद, डीडीओ वेद प्रकाश, डीपीएम रीप कपिल उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।
संलग्न- फोटो और विसुअल्स
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में मुख्य सचिव आनंद बर्धन द्वारा ‘हिमालयन भोजनालय’ के उद्घाटन के बारे में है, जो रीप परियोजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा चलाया जा रहा है। यह विषय ग्रामीण विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सरकारी पहल से स्थानीय महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता मिल रही है, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा, क्योंकि इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, स्थानीय खाद्