राजनीति

उत्तरकाशी के केदारताल में लापता 2 ट्रैकरों के शव मिले:एक पुरुष और एक महिला शामिल; 6 की तलाश जारी, बंगाल CM ने जताई चिंता

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तरकाशी के केदारताल में लापता 2 ट्रैकरों के शव मिले:एक पुरुष और एक महिला शामिल; 6 की तलाश जारी, बंगाल CM ने जताई चिंता

उत्तरकाशी के केदारताल ट्रैक पर लापता 8 लोगों में से 2 के शव बरामद हुए हैं। इनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। बाकी 6 लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 29 अक्टूबर को भोजखड़क और कच्ची ढांग के पास हिमस्खलन और बर्फबारी की चपेट में आने से 8 लोग लापता हो गए थे।

रेस्क्यू टीमों को इससे पहले घटनास्थल के पास कुछ सामान भी मिला था। लापता लोगों में पश्चिम बंगाल के 5 ट्रैकर, उत्तर प्रदेश के 2 ट्रैकर और उत्तरकाशी के स्थानीय गाइड सिद्धार्थ राणा शामिल थे। इस बीच गाइड के पिता मोहन राणा ने रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना को शामिल करने की मांग की है। उनका दावा है कि उनका बेटा और उसके साथी हिमस्खलन की चपेट में आए होंगे।

उन्होंने बताया कि दल के पास दो से तीन दिन का खाने-पीने का सामान था। रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF, SDRF, उत्तराखंड पुलिस, वन विभाग और नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (NIM) की टीमें जुटी हैं। खराब मौसम और लगातार बर्फबारी के कारण तलाशी अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी मामले पर चिंता जताते हुए उत्तराखंड प्रशासन से रेस्क्यू की रिपोर्ट मांगी है।

तस्वीरें देखिए- अब पढ़िए पूरी खबर… 1.

दल गंगोत्री से केदारताल ट्रैक पर निकला था पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 7 ट्रैकर, उत्तरकाशी का स्थानीय गाइड सिद्धार्थ राणा, एक कुक और 3 पोर्टरों समेत 12 लोगों का दल वन विभाग से परमिशन लेकर 27 अक्टूबर को गंगोत्री से केदारताल ट्रैक के लिए रवाना हुआ था। 29 अक्टूबर को वापसी के दौरान भोजखड़क और कच्ची ढांग के पास अचानक हिमस्खलन और बर्फबारी हुई। इसकी चपेट में आने से 8 लोग लापता हो गए। बाकी 4 सदस्य किसी तरह सुरक्षित नीचे पहुंचने में कामयाब रहे। 2.

चार सदस्य सुरक्षित लौटे, प्रशासन को दी जानकारी 30 अक्टूबर को दल के 4 सदस्य (3 नेपाली पोर्टर और कुक रोहन राणा) सुरक्षित गंगोत्री पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को 8 लोगों के लापता होने की जानकारी दी। इसके बाद 31 अक्टूबर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। SDRF, NDRF, पुलिस और वन विभाग की टीमें तलाश में जुटीं। अब तक 8 में से 2 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। बाकी 6 लोगों की तलाश जारी है। 3.

खराब मौसम से रेस्क्यू में परेशानी SDRF और

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।