राज्य

उत्तरकाशी ट्रेकर्स रेस्क्यू अभियान: अब तक 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तरकाशी ट्रेकर्स रेस्क्यू अभियान: अब तक 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू

28 सितम्बर 2026, उत्तरकाशी: उच्च पर्वतीय साहसिक अभियान के तहत कालिंदी बेस और ऑडिन कोल बेस क्षेत्र में अभियान पर गए 40 ट्रेकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। रेस्क्यू किए गए सभी सदस्यों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है।

कालिंदी पास बेस क्षेत्र से 11 जबकि ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 29 सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया और रेस्क्यू में लगी सभी टीमों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने चारधाम यात्रा की जानकारी लेते हुए यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

वहीं, ट्रेकर्स के रेस्क्यू अभियान के संबंध में सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने बताया कि SDRF की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं तथा विषम भौगोलिक परिस्थितियों और खराब मौसम के बीच ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालकर हर्षिल हेलीपैड तक पहुंचाया जा रहा है। रेस्क्यू अभियान में SDRF की टीमें पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं। अब तक कई ट्रेकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि शेष व्यक्तियों को भी सुरक्षित निकालने के लिए प्रयास किये जा रहे है।

बाइट- अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।