उत्तराखंड: 13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय में होगा प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन
उत्तराखंड: 13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय में होगा प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन
एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 13 नवंबर को तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने सचिवालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सम्मेलन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप, युवा-केंद्रित और नवाचारपूर्ण स्वरूप में आयोजित करने के निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से देश-विदेश में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डियों से सार्थक संवाद स्थापित किया जाए, ताकि राज्य के विकास में उनके अनुभवों, सुझावों और योगदान का लाभ लिया जा सके। सम्मेलन का आयोजन दून विश्वविद्यालय के नित्यानंद ऑडिटोरियम में होगा। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्रमुख सचिव ने एक सप्ताह के भीतर सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने और तैयारियों की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही अतिथियों के आवागमन, परिवहन, ठहरने, भोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा।
सम्मेलन में राज्य सरकार की विकास योजनाओं और नीतियों पर आधारित लघु फिल्मों का प्रसारण भी किया जाएगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में बताया गया है कि 13 नवंबर को देहरादून के दून विश्वविद्यालय में तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन उत्तराखण्ड के प्रवासी समुदाय के लिए एक मंच है जहाँ वे अपनी सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक योगदान और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है क्योंकि यह प्रवासी उत्तराखण्डियों के बीच एकजुटता बढ़ाता है और उन्हें अपनी मातृभूमि के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि स्थानीय समाज में सांस्क