खेल

उत्तराखंड की 13 साल की कायरा ने टेबल टेनिस में जीते चार गोल्ड मेडल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड की 13 साल की कायरा ने टेबल टेनिस में जीते चार गोल्ड मेडल

उम्र महज 13 साल... लेकिन हौसला और खेल का जुनून किसी चैंपियन से कम नहीं। उत्तराखंड की नन्हीं टेबल टेनिस खिलाड़ी कायरा भंडारी ने कम उम्र में ही अपनी अलग पहचान बना ली है। अंडर-15 से लेकर अंडर-19 और सीनियर महिला वर्ग तक कायरा लगातार बड़े खिलाड़ियों को चुनौती दे रही हैं। 2026 में दो बार राज्य रैंकिंग प्रतियोगिता में चार अलग-अलग वर्गों में चार गोल्ड मेडल जीतकर कायरा ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है।

यही नहीं, महज 13 साल की उम्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उम्र छोटी, लेकिन सपने बड़े। टेबल टेनिस की दुनिया में कायरा ने बेहद कम उम्र में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी। पौड़ी के बाद अब हल्द्वानी में भी 13 साल की कायरा ने तीसरी उत्तराखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 में चार कैटेगरी में अपना लोहा मानवाया है।

अंडर 15, 17, 19 और वुमन में कायरा ने गोल्ड मेडल झटक कर पहली पोजीशन हासिल की है। 28 सितंबर 2013 को जन्मी कायरा ने करीब 9-10 साल की उम्र में ही राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रणाली में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी थी। कायरा की सफलता के पीछे कड़ी मेहनत छिपी हुई है। कायरा ने बताया कि वह खेल को 8 घंटा और उसके बाद बचा हुआ समय पढ़ाई पर लगाती है।

छोटी उम्र में बड़े वर्गों में खेलना और लगातार अपनी रैंकिंग में सुधार करना मकसद है। कायरा भंडारी ने कोविड के दौरान टेबल टेनिस में हाथ आजमाया था। उनकी मां लतिका भंडारी ने बताया कि पहले वह लॉन्ग टेनिस खेला करती थी, कायरा के काफी फुर्तीली होने पर उन्होंने उसे टेबल टेनिस खेलने की सलाह दी जिसके बाद वह धीरे-धीरे इस मुकाम पर पहुंची है।

वहीं टेबिल टेनिस के कोच कल्पेश चौसली ने बताया कि हल्द्वानी में भी उसने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपना पुराना रिकॉर्ड बरकरार रखा है। अब वह कायरा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देखना चाहते हैं।

बाइट 1- कायरा भंडारी, टेबल टेनिस खिलाड़ी

बाइट 2- कल्पेश चौसली, कोच टेबिल टेनिस

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।