राज्य

उत्तराखंड: 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य

प्रदेशभर में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से पैचवर्क अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने चिह्नित सड़कों पर 15 अक्टूबर तक पैचवर्क पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत राज्य राजमार्गों, प्रमुख जिला मार्गों, जिला मार्गों और महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों पर काम किया जा रहा है।

अल्मोड़ा जिले में 67 सड़कों को पैचवर्क के लिए चिह्नित किया गया है। इन सड़कों के 860 किलोमीटर हिस्से में पैचवर्क किया जाना है, जिसमें से 627 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में कुल 150 सड़कों को पैचवर्क के लिए चिह्नित किया गया है।

इन सड़कों के 1410 किलोमीटर हिस्से में काम होना है, जिसमें से 961 किलोमीटर पर पैचवर्क पूरा हो चुका है। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता दिवाकरण सिंह ह्यांकी ने बताया कि शेष कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बाइट- दिवाकरण सिंह ह्यांकी, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।