राज्य

उत्तराखंड: 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया

स्लग- डिजिटल जनगणना की तैयारी पूरी (देहरादून)

Category- प्रशासन / जनगणना

उत्तराखंड: 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया

एंकर- उत्तराखंड में जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से की जाएगी। खास बात यह है कि नागरिक घर बैठे मोबाइल से अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए 16 नवंबर से स्व-गणना की सुविधा शुरू होगी, जो 30 नवंबर तक चलेगी। नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए लॉग-इन कर परिवार से जुड़े 40 सवालों के जवाब दर्ज कर सकेंगे।

स्व-गणना पूरी होने पर नागरिकों को एक विशिष्ट एसई आईडी मिलेगी, जिसे सत्यापन के दौरान प्रगणकों को उपलब्ध कराना होगा। वहीं एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर पहुंचकर दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन करेंगे। इस बार प्रत्येक मकान का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के साथ उसकी जियो-टैगिंग भी की जाएगी। इसके लिए प्रदेशभर में करीब 35 हजार प्रगणक, पर्यवेक्षक और आरक्षित कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

जनगणना की संदर्भ तिथि 5 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है। डिजिटल व्यवस्था के जरिए जनगणना की प्रक्रिया को अधिक सरल और व्यवस्थित बनाने की तैयारी है।

बाइट- शैलेंद्र सिंह नेगी, संयुक्त निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखंड में 2027 की जनगणना के लिए स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू होगी। यह प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से चलायी जाएगी, जिससे नागरिक अपने परिवार की जानकारी मोबाइल या इंटरनेट के जरिए स्वयं दर्ज कर सकेंगे। यह कदम परंपरागत कागजी सर्वेक्षण को बदलकर तेज़, सटीक और पारदर्शी बनाने का उद्देश्य रखता है। स्व-गणना से डेटा संग्रह में त्रुटियाँ कम होंगी और सरकार को समय पर जनसांख्यिकीय आँकड़े मिलेंगे। जनता के लिए इसका मतलब है कि अपनी जानकारी देने का काम आसान और सुविधाजनक हो जाएगा, साथ ही संसाधनों का बेहतर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।