उत्तराखंड में 235 पुलों को आधुनिक तकनीक से किया जा रहा अपग्रेड
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आपदाओं से सबक लेते हुए उत्तराखंड में पुलों को सुरक्षित और मजबूत बनाने की तैयारी तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग एशियाई विकास बैंक (ए.डी.बी.) के सहयोग से करीब 1,640 करोड़ रुपये की लागत से 235 पुलों को आधुनिक तकनीक से अपग्रेड करेगा। राज्य में कुल 3,602 पुल हैं, जिनमें करीब 1,200 पुल अब भी क्लास-बी लोडिंग मानकों पर बने हैं।
पुराने पुलों को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप मजबूत करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2026 से 2031 तक का मास्टर प्लान तैयार किया है। योजना के तहत 235 पुलों को बी-श्रेणी से ए-श्रेणी के मानकों के अनुरूप अपग्रेड किया जाएगा, जिससे भारी वाहनों की आवाजाही और आपदा के दौरान राहत-बचाव कार्यों में मदद मिलेगी।
वर्ष 2022 के सर्वे में 91 पुल असुरक्षित पाए गए थे। इनमें से 76 की मरम्मत और रेट्रोफिटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि शेष 15 पुलों का पुनर्निर्माण मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। विभाग का लक्ष्य वर्ष 2030 तक पुराने पुलों पर भारी वाहनों और राहत सामग्री की आवाजाही को अधिक सुरक्षित बनाना है।
बाइट- राजेश शर्मा, विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड