उत्तराखंड: आईटीबीपी बनी सीमांत पशुपालकों का सहारा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तराखंड के चम्पावत के सीमांत क्षेत्रों में पशुपालन अब आजीविका का मजबूत साधन बन रहा है। यहां के पशुपालकों को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबीपी के जरिए बकरियों की बिक्री के लिए सुरक्षित बाजार मिल रहा है। इसका लाभ उठाकर कैलाश फर्त्याल ने पिछले तीन वर्षों में करीब 6 लाख रुपये की बकरियां आई.टी.बी.पी.
को सप्लाई की हैं। इससे उनकी आय बढ़ने के साथ आजीविका को भी मजबूती मिली है। सीमांत क्षेत्र के पशुपालकों के सामने अक्सर अपने उत्पादों को बेचने के लिए बाजार तलाशने की चुनौती रहती है। ऐसे में आई.टी.बी.पी. की ओर से बकरियों की खरीद किए जाने से स्थानीय पशुपालकों को एक बेहतर अवसर मिला है। स्थानीय स्तर पर बकरियों की खरीद से सीमांत क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिल रहा है।
इस तरह की पहल से पशुपालकों को अपने उत्पादों का उचित बाजार मिलने के साथ गांवों में स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं।
बाइट-कैलाश फर्त्याल, बकरी पालक