उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़ रुपये प्रस्तावित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- अनुपूरक बजट स्वास्थ्य शिक्षा
Category- स्वास्थ्य / शिक्षा / युवा कल्याण
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़ रुपये प्रस्तावित
एंकर- उत्तराखंड सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं के लिए अतिरिक्त धनराशि प्रस्तावित की गई है। अटल आयुष्मान योजना के लिए 100 करोड़ रुपये और राज्य कर्मचारियों की गोल्डन कार्ड योजना के लिए 125 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
वहीं, मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों से जुड़े कार्यों के लिए करीब 160 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल लर्निंग के लिए 200 करोड़ रुपये और विद्यार्थियों को नीट, जेईई तथा क्लैट जैसी प्रवेश परीक्षाओं की कोचिंग देने के लिए मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के तहत 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
युवा और खेल सुविधाओं के विकास के लिए खेल विश्वविद्यालय को करीब 35 करोड़ रुपये, चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज को 10 करोड़ रुपये और खिलाड़ियों के विशेष प्रशिक्षण शिविरों के लिए 8 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों की छात्रवृत्ति और ओपन जिम की स्थापना के लिए भी बजट में धनराशि रखी गई है।
महिला एवं बाल कल्याण के तहत पोषण अभियान के लिए करीब 60 करोड़ रुपये, भोजन माताओं के मानदेय के लिए 20 करोड़ रुपये और निराश्रित विधवा पेंशन के लिए लगभग 27 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। विभिन्न कल्याणकारी पेंशन योजनाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं के लिए भी अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026‑27 के अनुपूरक बजट में आयुष्मान भारत और राज्य कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड योजनाओं के लिए कुल 225 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है। इस पहल से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच और गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है, क्योंकि आयुष्मान योजना के तहत चिकित्सा खर्चों में राहत मिलेगी और गोल्डन कार्ड से कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी। यह कदम ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य कवरेज बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। आम जनता के लिए इसका मतलब है कि अस्पताल