उत्तराखंड की अद्वैता काला बनीं प्रसार भारती की प्रधान सलाहकार, प्रदेश का बढ़ाया मान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राज्य की प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। पौड़ी गढ़वाल के सुमाड़ी गांव की मूल निवासी और प्रसिद्ध लेखिका एवं पटकथा लेखक अद्वैता काला को प्रसार भारती का प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है। साहित्य, सिनेमा और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बना चुकी अद्वैता काला की इस नियुक्ति को उनके लंबे अनुभव और रचनात्मक योगदान का सम्मान माना जा रहा है।
अद्वैता काला का चर्चित उपन्यास ऑलमोस्ट सिंगल बेस्टसेलर रहा है और उनकी पुस्तकों का प्रकाशन अमेरिका तथा फ्रांस में भी हो चुका है। सिनेमा के क्षेत्र में उन्होंने हिंदी फिल्म "कहानी" की पटकथा लिखी, जिसके लिए उन्हें स्क्रीन अवॉर्ड और जी सिने अवॉर्ड सहित कई सम्मान मिले। वह विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्रों और टेलीविजन मंचों पर राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर भी अपने विचार रखती रही हैं।
कोविड महामारी के दौरान उन्होंने "प्रोजेक्ट भुली" के माध्यम से पौड़ी गढ़वाल के गांवों और स्थानीय समुदायों तक सहायता पहुंचाने की पहल की थी। अद्वैता काला की यह नियुक्ति उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। उम्मीद है कि प्रसार भारती में उनके अनुभव का लाभ सार्वजनिक प्रसारण व्यवस्था को मिलेगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उत्तराखंड की लेखिका अद्वैता काला को प्रसार भारती का प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है। यह पद भारतीय प्रसारण के क्षेत्र में उच्चतम स्तर का है, जहाँ वह राष्ट्रीय कार्यक्रमों की दिशा और गुणवत्ता तय करती हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह प्रदेश की सांस्कृतिक और कलात्मक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर उजागर करती है, और यह दर्शाती है कि उत्तराखंड की प्रतिभाएँ उच्च स्तर पर मान्यता प्राप्त कर रही हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि प्रदेश के लोगों को प्रसारण में बेहतर प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे उनकी