राज्य

उत्तराखण्ड : अल्मोड़ा के कॉलेज का 90 लाख में कायाकल्प

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखण्ड : अल्मोड़ा के कॉलेज का 90 लाख में कायाकल्प

अल्मोड़ा के ऐतिहासिक पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज का 90 लाख रुपये की लागत से कायाकल्प किया जा रहा है। जिला योजना के तहत ग्रामीण निर्माण विभाग विद्यालय में विभिन्न निर्माण और मरम्मत कार्य करा रहा है। इसके तहत विद्यालय भवनों का रंग-रोगन, शौचालयों का निर्माण, नए फर्नीचर की व्यवस्था, परिसर की सुरक्षा के लिए चेन लिंक फेंसिंग और वाटरप्रूफिंग सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं।

इन कार्यों के पूरा होने से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वर्ष 1889 में हाईस्कूल के रूप में शुरू हुआ राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा वर्ष 1921 में इंटरमीडिएट स्तर का विद्यालय बना। ऐतिहासिक पहचान रखने वाले इस शिक्षण संस्थान से सुमित्रानंदन पंत, मुरली मनोहर जोशी, बद्री दत्त पांडे और जनरल बी.सी.

जोशी सहित कई विभूतियां जुड़ी रही हैं, जिन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। विद्यालय में चल रहे कार्यों के तहत भवनों की आवश्यक मरम्मत और वाटरप्रूफिंग भी की जा रही है। इससे कमरों को बेहतर स्थिति में रखने और कक्षाओं के संचालन के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी।

वहीं, परिसर की सुरक्षा के लिए चेन लिंक फेंसिंग लगाई जा रही है, जिससे बाहरी लोगों की अनधिकृत आवाजाही पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। इन कार्यों से विद्यार्थियों को भी खासा लाभ मिलेगा।

बाइट - राजेश बिष्ट, प्रधानाचार्य, पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा

बाइट - अश्विन कुमार, विद्यार्थी

बाइट - मेघा जोशी, छात्रा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।