राज्य

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में प्रभारी सचिव डॉ. पंकज पाण्डे ने की विकास कार्यों की समीक्षा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड: अल्मोड़ा में प्रभारी सचिव डॉ. पंकज पाण्डे ने की विकास कार्यों की समीक्षा

अल्मोड़ा के प्रभारी सचिव डॉ. पंकज पाण्डे ने जिले में चल रहे विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने और 31 दिसंबर से पहले निर्धारित कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में प्रभारी सचिव ने राज्य और जिला योजना के साथ विधायक निधि से हो रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को तकनीक के बेहतर इस्तेमाल, विभागों के बीच समन्वय और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। डॉ. पाण्डे ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग अगले पांच से दस वर्षों की कार्ययोजना तैयार करें।

साथ ही, सरकारी योजनाओं से आम लोगों को मिल रहे लाभ का विवरण तैयार करने और बजट की जरूरत होने पर शासन को प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश दिए।

बाइट- डॉ. पंकज पाण्डे, प्रभारी सचिव

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में प्रभारी सचिव डॉ. पंकज पाण्डे ने विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। इस बैठक में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सचिव ने कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने, गुणवत्ता बनाए रखने और 31 दिसंबर से पहले सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्रीय विकास की गति और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रकाश डालता है। यदि कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे होते हैं तो आम जनता को बेहतर बुनियादी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।