उत्तराखंड : अल्मोड़ा जिले के क्वारब में 31 दिसंबर तक सड़क और सुरक्षा दीवार का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- क्वारब सड़क सुरक्षा कार्य
Category- सड़क / विकास
उत्तराखंड : अल्मोड़ा जिले के क्वारब में 31 दिसंबर तक सड़क और सुरक्षा दीवार का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य
एंकर- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के क्वारब में मलबा और बोल्डर गिरने से यातायात बाधित होने की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। प्रभावित हिस्से में 31 दिसंबर तक सीसी सड़क और छह मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। क्वारब में सड़क सुरक्षा के लिए घाटी की ओर 17 करोड़ और पहाड़ी की ओर 51 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। करीब 150 मीटर प्रभावित हिस्से में निर्माण कार्य पूरा होने से कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम होने की उम्मीद है।
बाइट- अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, रानीखेत