उत्तराखंड: अल्मोड़ा: लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों के साथ मनाया स्थापना दिवस
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- राज्य स्थापना दिवस समारोह (अल्मोड़ा)
Category- राज्य स्थापना दिवस / संस्कृति एवं विकास
उत्तराखंड: अल्मोड़ा: लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों के साथ मनाया स्थापना दिवस
एंकर- उत्तराखंड के 26वें राज्य स्थापना दिवस पर अल्मोड़ा में भी धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोकगीतों और लोकनृत्यों के जरिए कलाकारों ने प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक पेश की। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री के विजन डॉक्यूमेंट पर आधारित जिले की विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन डॉक्यूमेंट के अनुरूप जिले में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
बाइट- अंशुल सिंह, जिलाधिकारी, अल्मोड़ा