उत्तराखंड: अल्मोड़ा के मृग विहार को मिनी जू और वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर बनाने की तैयारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अल्मोड़ा के एनटीडी स्थित मृग विहार को मिनी जू और वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना है। वन विभाग ने इसका मास्टर प्लान तैयार कर केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को भेज दिया है। जिसकी मंजूरी मिलने का इंतजार हो रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी, सिविल सोयम वन प्रभाग, अल्मोड़ा प्रदीप धौलाखंडी ने बताया कि मास्टर प्लान को लेकर केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की ओर से बार-बार पत्र भेजे जा रहे थे। इस वर्ष योजना तैयार कर प्राधिकरण को भेज दी गई है। जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
बाइट - प्रदीप धौलाखंडी, प्रभागीय वनाधिकारी, सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा