राज्य

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं कोहरा छाने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

यह संभावना 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए जताई गई है। वहीं, 10 नवंबर को बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। शेष जिलों में भी मौसम शुष्क रहेगा। 11 और 12 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि 13 और 14 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

वहीं, मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना भी जताई है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।